Gold Silver Price: सोने के भाव में आज फिर आई तेजी, जानें एक्सपर्ट की राय- क्या ये है खरीदने का सही समय?

Gold Silver Price Today 21 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 10:53 AM
सोने और चांदी के भाव में आई तेजी।

Gold Silver Price Today 21 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है। आज सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। हालांकि, बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 1,500 रुपये का करेक्शन आया है लेकिन बीते 2 दिन इसमें तेजी रही है। अगर गोल्ड एक्सपर्ट की माने तो त्योहारों तक सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

आज सोने के भाव में आई गिरावट

सोने के भाव में 238 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 49,606 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 56,667 रुपये रही और इसमें 313 रुपये की बढ़त रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,407 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,439 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29020 रुपये रहा।


IBJA का रेट

मेटल 21 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49606 49368 238
Gold 995 (23 कैरेट) 49407 49170 237
Gold 916 (22 कैरेट) 45439 45221 218
Gold 750 (18 कैरेट) 37205 37026 179
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29020 28880 140
Silver 999 56667 Rs/Kg 56354 Rs/Kg  313 Rs/Kg

त्योहारों में और नीचे आएगा सोना 

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक त्योहारों में यानी धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में करेक्शन देखने को मिल सकती है। सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि 24 कैरेट गोल्ड 49,500 रुपये के करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में गोल्ड खरदीने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा समय है और ग्राहक इस रेट पर ज्वैलरी खरीद सकते हैं।

बैंक निफ्टी ने 25% की बढ़त के साथ किया आउटपरफॉर्म, बैंकिंग सेक्टर पर निवेशकों की अब क्या हो रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।