Gold Silver Price Today: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं चांदी के दाम में हल्की तेजी दर्ज की गई। इसकी बड़ी वजह चांदी के इंपोर्ट पर सरकार की नई सख्ती और रुपये की लगातार कमजोरी रही।

Gold Silver Price Today: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं चांदी के दाम में हल्की तेजी दर्ज की गई। इसकी बड़ी वजह चांदी के इंपोर्ट पर सरकार की नई सख्ती और रुपये की लगातार कमजोरी रही।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी ₹1,000 बढ़कर ₹2,76,000 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव ₹2,75,000 प्रति किलो था। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना ₹1,62,800 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।
अंतरराष्ट्रीय कमजोरी का नहीं दिखा असर
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल बाजार में कमजोरी के बावजूद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं आई।
HDFC Securities के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव जरूर था, लेकिन रुपये की कमजोरी ने घरेलू कीमतों को सहारा दिया।
सौमिल गांधी के मुताबिक भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 96.37 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक कमजोर हो गया। रुपये की इस गिरावट की वजह से सोने का इंपोर्ट महंगा हो गया। यही कारण रहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बावजूद घरेलू कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं आई।
चांदी के इंपोर्ट पर सख्ती का असर
बाजार की नजर केंद्र सरकार के उस फैसले पर भी रही, जिसमें लगभग सभी तरह की चांदी के इंपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से सख्ती बढ़ा दी गई है। सरकार का मकसद रुपये पर दबाव कम करना और गैर जरूरी इंपोर्ट को नियंत्रित करना बताया जा रहा है।
सौमिल गांधी के मुताबिक इस फैसले से चांदी का इंपोर्ट घट सकता है और घरेलू बाजार में सप्लाई कम हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो लोकल मार्केट में चांदी का प्रीमियम बढ़ सकता है।
ग्लोबल मार्केट में क्या हुआ
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 4,535.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 75.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
Mirae Asset ShareKhan के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से सोने पर दबाव बना रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन शिखर बैठक अपेक्षाकृत सकारात्मक माहौल में खत्म हुई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्नोलॉजी, व्यापार और टैरिफ जैसे विवादित मुद्दों को नहीं उठाया। इसके बाद ग्लोबल बॉन्ड यील्ड बढ़ गई, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव और बढ़ा।
आगे किन बातों पर रहेगी नजर
LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक बाजार की नजर अब अमेरिका-ईरान तनाव और रुपये-डॉलर की चाल पर बनी हुई है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में यही फैक्टर्स सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव तय करेंगे।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।