Gold Price: वैलेंटाइन डे पर वाइफ के लिए खरीदनी है गोल्ड ज्वैलरी, तो पहले जान लें आज कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Silver Price Today 14th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन दूसरे दिन मंगलवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज वैलेंटाइन डे के लिए आप भी वाइफ के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 1:42 PM
वैलेंटाइन डे पर गोल्ड के भाव में आई गिरावट।

Gold Silver Price Today 14th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन दूसरे दिन मंगलवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज वैलेंटाइन डे के लिए आप भी वाइफ के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज रेट में तेजी नहीं आई है। हालांकि, दाम अभी भी 57,000 रुपये के ऊपर बने हुए हैं। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 35 रुपये गिरकर 57,025 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल सोमवार  10 ग्राम सोने का भाव 57,060 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में आज मामूली तेजी आई। सिल्वर का रेट 16 रुपये चढ़कर 66,387 रुपये पर आ गया।

57,000 रुपये के ऊपर गोल्ड

गोल्ड 57,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 32 रुपये गिरकर 52,235 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है या आज वैलेंटाइन डे पर लाइफ पार्टनर के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल सोमवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 14 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57025 57060 -35
Gold 995 (23 कैरेट) 56797 56832 -35
Gold 916 (22 कैरेट) 52235 52267 -32
Gold 750 (18 कैरेट) 42769 42795 -26
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33360 33380 -20
Silver 999 66387 Rs/Kg 66371 Rs/Kg 16 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

देश से जुड़े शेयरों में बनेगा पैसा, ग्लोबल एक्सपोजर वाले शेयरों से रहें दूर: ज्योतिवर्धन जयपुरिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।