Gold Silver Price Today 14th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन दूसरे दिन मंगलवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज वैलेंटाइन डे के लिए आप भी वाइफ के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज रेट में तेजी नहीं आई है। हालांकि, दाम अभी भी 57,000 रुपये के ऊपर बने हुए हैं। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 35 रुपये गिरकर 57,025 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल सोमवार 10 ग्राम सोने का भाव 57,060 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में आज मामूली तेजी आई। सिल्वर का रेट 16 रुपये चढ़कर 66,387 रुपये पर आ गया।
