Get App

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन गिरी, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: घरेलू बाजार में सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन गिरी। चांदी का भाव स्थिर रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। मजबूत डॉलर, कमजोर मांग और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार में हलचल बढ़ी। जानिए लेटेस्ट प्राइस और बाकी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 7:25 PM
Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन गिरी, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
24 कैरेट वाला सोना भी एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Gold Silver Prices Today: घरेलू बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। बुधवार को दिल्ली में सोना 700 रुपये सस्ता हुआ। इसका भाव 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मंगलवार को यह 1,49,600 रुपये पर था।

24 कैरेट वाला सोना भी एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। 29 सितंबर को इसका भाव 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कमजोर मांग का असर

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने की मांग कमजोर रही। ऊपर से ग्लोबल मार्केट में भी संकेत अच्छे नहीं थे। इसका सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें