Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार दूसरे दिन चढ़ा, चांदी एक दिन में 5000 रुपये फिसली

दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 अक्तूबर को सोना 500 रुपये चढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतें गिरावट के बाद अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं, जिससे इनवेस्टर्स खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 7:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह 5000 रुपये गिरकर 2.27 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 अक्तूबर को लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी आई। सोना 30 सितंबर को भी चढ़कर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में हल्की तेजी का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ा। सोना 500 रुपये चढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतें गिरावट के बाद अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं, जिससे इनवेस्टर्स खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

चांदी एक दिन में 5000 रुपये फिसली

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह 5000 रुपये गिरकर 2.27 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार दो सत्रों में चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली थी। बुधवार को चांदी 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह हफ्ता बुलियन के लिए अच्छा नहीं रहा। शुक्रवार यानी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर बुलियन मार्केट बंद रहेगा।


इस हफ्ते सोने और चांदी में बड़ी गिरावट 

इस हफ्ते लगातार दो दिन चढ़ने के बावजूद सोने में 2,800 रुपये यानी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। चांदी की कीमतें और भी ज्यादा गिरी हैं। इस हफ्ते चांदी 10,000 रुपये यानी 4.2 फीसदी गिरी है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका में इस महीने की आखिर में एक बार इंटरेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घट जाती है।

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद घटी

अमेरिका में इनफ्लेशन उम्मीद से कम बढ़ा है। इससे इस महीने के आखिर में इंटरेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद घटी है। हालांकि, फेडरल रिजर्व अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े दूसरे डेटा को भी देखने के बाद ही इंटरेस्ट रेट के बारे में फैसला लेगा। अगर उसने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया तो यह इंटरेस्ट रेट में लगातार दूसरी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: Rupee Falls: 99 तक गिर सकता है रुपया! Kotak Securities ने कहा- ये लेवल टूटा तो बढ़ेगी मुश्किल

ब्रेंट क्रूड फिर से 101 डॉलर के पार निकला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों पर थोड़ा दबाव दिख रहा है। भारतीय समय के मुताबिक, शाम 7:30 बजे सोना 0.02 फीसदी चढ़कर 4,157 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 60 डॉलर प्रति औंस चल रही थी। हालांकि, क्रूड में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड फिर से 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।