Gold Silver Prices: चांदी ₹4300 उछली, सोने का भी बढ़ा भाव; चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जहां चांदी ₹4,300 उछल गई और सोना भी महंगा हुआ। घरेलू बाजार में मजबूती के बावजूद वैश्विक बाजार में कमजोरी और अमेरिका-ईरान तनाव का असर दिख रहा है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
चांदी ₹4,300 उछलकर ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Silver Prices: सोना और चांदी दोनों की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। खुदरा खरीदारों और स्टॉकिस्ट्स की नई खरीदारी के चलते चांदी ₹4,300 उछलकर ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, सोना ₹800 बढ़कर ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत ₹2,53,000 प्रति किलो से बढ़कर ₹2,57,300 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। वहीं 24 कैरेट का सोना ₹1,56,200 से बढ़कर ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।


हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुख थोड़ा कमजोर रहा। स्पॉट सिल्वर 1.35% गिरकर 79.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं सोना भी 0.52% गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

HDFC Securities के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, हफ्ते की शुरुआत में सोना दबाव में रहा, जो बदलते वैश्विक हालात को दिखाता है।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हालात तेजी से बदले हैं। ईरान ने इसे खोलने के कुछ ही समय बाद फिर से सख्त नियंत्रण लगा दिया। वहीं अमेरिका ने नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक ईरानी जहाज को जब्त कर लिया।

इन घटनाओं से सीजफायर की स्थिरता पर सवाल उठे हैं और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका असर यह हुआ कि ऊर्जा की कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी, डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी पर दबाव बना।

इस हफ्ते किन चीजों पर नजर

कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला के मुताबिक, इस हफ्ते निवेशक कई अहम वैश्विक आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इनमें अमेरिका के रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा, साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स और कंज्यूमर सेंटिमेंट शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका और दूसरे बड़े देशों के PMI आंकड़े भी ग्रोथ का संकेत देंगे।

फेड के फैसले पर भी नजर

मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वार्श की गवाही भी अहम रहेगी। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्याज दरों और महंगाई को लेकर आगे क्या रुख रहने वाला है।

प्रॉपर्टी की वैल्यू ₹50 लाख से ज्यादा, फिर भी नहीं लगेगा TDS? इन होमबायर्स को मिली बड़ी राहत

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।