Gold Silver Price Today 15th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,046 रुपये पर आ गया। आज इसमें 340 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 802 रुपये कम होकर 66,846 पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें।
आज सिल्वर और गोल्ड में नजर आई गिरावट
कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,386 रुपये पर बंद हुआ और आज इसमें गिरावट आई और गोल्ड 54,046 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड 340 रुपये गिरा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,400 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 311 रुपये सस्ता होकर 49,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज 14 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
गोल्ड के दाम में रही गिरावट
कल सोने का भाव 54,400 रुपये के पार जाने के बाद नीचे आ गया। गोल्ड का रेट अभी भी 54,000 रुपये से नीचे है लेकिन इसमें 300 रुपये से अधिक की गिरावट आई। एक्सपर्ट का अभी भी मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है और इसमें आगे भी यही ट्रेंड नजर आने वाला है।