Get App

Gold Silver Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, घर में है शादी तो पहले जान लें आज का रेट

Gold Silver Price Today 16th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर कल ब्रेक लग गया था और ये गिरावट आज भी जारी है। हालांकि, आज ये गिरावट मामूली रही। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 53,885 रुपये पर आ गया। आज इसमें 9 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 261 रुपये कम होकर 66,307 रुपये पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 5:12 PM
Gold Silver Price: सोना और चांदी हुआ सस्ता, घर में है शादी तो पहले जान लें आज का रेट
शादियों के सीजन में सोने के भाव में आई गिरावट।

Gold Silver Price Today 16th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर कल ब्रेक लग गया था और ये गिरावट आज भी जारी है। हालांकि, आज ये गिरावट मामूली रही। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 53,885 रुपये पर आ गया। आज इसमें 9 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 261 रुपये कम होकर 66,307 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें।

आज सिल्वर और गोल्ड में नजर आई गिरावट 

कल गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,894 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 53,885 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड 9 रुपये गिरा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,800 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 8 रुपये सस्ता होकर 49,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

IBJA पर आज 16 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें