Get App

Gold Silver Price: सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नए पीक पर गोल्ड, जानिए अचानक कैसे आई तेजी

Gold Silver Price Today 16th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नये पीक पर पहुंच चुका है। गोल्ड अपने पिछले पीक 56,600 को पार कर गया है। गोल्ड आज नए हाई 56,800 के ऊपर खुला। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,814 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 12:45 PM
Gold Silver Price: सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नए पीक पर गोल्ड, जानिए अचानक कैसे आई तेजी
Gold Price: नए पीक पर पहुंचा सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 16th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नये पीक पर पहुंच चुका है। गोल्ड अपने पिछले पीक 56,600 को पार कर गया है। गोल्ड आज नए हाई 56,800 के ऊपर खुला। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,814 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। सोने के भाव में 352 रुपये की तेजी आई है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है।

नये पीक पर पहुंचा गोल्ड

बीते शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,462 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 56,814 रुपये के दाम पर खुला। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से 200 रुपये ऊपर चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह रुपये 323 रुपये महंगा होकर 52,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट  आपको झटका दे सकता है।

IBJA पर आज 16 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें