Gold Silver Price: 57,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है गोल्ड, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today 23th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव फ्लैट रहा। सोने का भाव आज भी 57,000 रुपये ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल बीते शुक्रवार को 57,050 रुपये पर बंद हुआ था। आज इसमें 37 रुपये की गिरावट आई

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज 10 ग्राम सोने का भाव रहा फ्लैट।

Gold Silver Price Today 23th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव फ्लैट रहा। सोने का भाव आज भी 57,000 रुपये ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल बीते शुक्रवार को 57,050 रुपये पर बंद हुआ था। आज इसमें 37 रुपये की गिरावट आई और दाम 57,013 रुपये पर पहुंच गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 23 जनवरी 2023 का रेट जरूर जान लें।

57,000 रुपये के ऊपर गोल्ड

गोल्ड 57,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को भाव 57,000 रुपये के ऊपर आ गया था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 34 रुपये की गिरावट आई और आज ये 52,224 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर आज 23 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार को बंद भाव से की गई है। चांदी के भाव में 82 रुपये की गिरावट आई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 23 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57013 57050 -37
Gold 995 (23 कैरेट) 56785 56822 -37
Gold 916 (22 कैरेट) 52224 52258 -34
Gold 750 (18 कैरेट) 42760 42788 -28
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33353 33374 -21
Silver 999 68371 Rs/Kg 68453 Rs/Kg -82 Rs/Kg

नये पीक पर गोल्ड का भाव

गोल्ड 57,000 रुपये के ऊपर है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 18,100 के आसपास खुला, फोकस में RIL, ICICI Bank, Yes Bank

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 23, 2023 1:58 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।