Gold Silver Price Today 29th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी अभी भी बनी हुई है। सोने का भाव धीरे-धीरे 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। रोजाना गोल्ड के भाव मेें 40रुपये से लेकर 100 रुपये की तेजी नजर आ रही है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,649 रुपये पर आ गया। आज इसमें 78 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 188 रुपये घटकर 67,660 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर चेक कर लें।
