Gold Silver Price Today 4th January 2023: क्या इस हफ्ते Gold का रेट अपने पिछले पीक लेवल 56,600 को पार कर जाएगा? आखिर ये सवाल ज्यादातर निवेशकों और ज्वैलरी बायर्स के मन में होगा। सोने ने आज फिर लंबी छलांग लगाई और 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के और करीब आ गया है। नए साल में गोल्ड ने निवेशकों को तोहफा दिया है क्योंकि निवेशकों के निवेश की वैल्यू बढ़ गई है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का बुलियन मार्केट का रेट जरूर जान लें।
