Get App

Gold Silver Price: शादी के सीजन में चढ़े सोने और चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम सोना कितना हुआ महंगा

Gold Silver Price Today 8th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,700 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,000 रुपये के ऊपर ट्रेड करती नजर आई। अगर आपके घर में भी शादी है और दुल्हन के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले आप आज का रेट जरूर जान लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2022 पर 1:42 PM
Gold Silver Price: शादी के सीजन में चढ़े सोने और चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम सोना कितना हुआ महंगा
Gold Silver Rate: आज दिल्ली-एनसीआर में सोने और चांदी के भाव में तेजी रही।

Gold Silver Price Today 8th December 2022: आज बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 53,700 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,000 रुपये के ऊपर ट्रेड करती नजर आई। अगर आपके घर में भी शादी है और दुल्हन के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले आप आज का रेट जरूर जान लें।

आज चढ़ा सोने और चांदी का भाव 

कल बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,583 रुपये पर बंद हुआ लेकिन आज चढ़कर 53,792 रुपये के लेवल पर आ गया है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 3,200 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 192 रुपये मंहगा होकार 49,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 307 रुपये चढ़कर 65,025 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें