Credit Cards

Gold Silver Rate: सावन में सोने-चांदी ने बनाया पीक, जानिये गुरुवार 24 जुलाई का रेट

Gold Rate Today: आज सावन के महीने में सोना-चांदी अपने पीक लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। कल चांदी का रेट शाम में 1,18,000रुपये के स्तर को पार गया था। आज ये 1,19,000 रुपये प्रति किलो के दाम पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: सोने-चांदी का भाव नए पीक पर पहुंच गया है।

Gold Rate Today: आज सावन के महीने में सोना-चांदी अपने पीक लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। कल चांदी का रेट शाम में 1,18,000रुपये के स्तर को पार गया था। आज ये 1,19,000 रुपये प्रति किलो के दाम पर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 93,800 रुपये के पार है। आज सोने के भाव में 1,000 रुपये तक की तेजी नजर आ रही है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज 24 जुलाई का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

सोना-चांदी महंगा होने की वजह क्या है?

हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है और इसके पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता मानी जा रही है। अमेरिका में व्यापारिक समझौतों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और डॉलर में भी कमजोरी देखी जा रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना और चांदी सबसे ऊपर हैं। यही वजह है कि कीमती धातुओं की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हो गई है, जिससे कीमतें ऊपर जा रही हैं।

इसके अलावा, घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी और औद्योगिक मांग में तेजी भी बड़ी वजह है। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, सावन जैसे त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर चांदी की मांग पारंपरिक रूप से बढ़ जाती है। इसी समय निवेशकों और उद्योगों की ओर से भी भारी मांग देखने को मिली है। नतीजा यह हुआ कि राजधानी दिल्ली समेत देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में चांदी और सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।


शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,960 1,02,490
चेन्नई 93,810 1,02,340
मुंबई 93,810 1,02,340
कोलकाता 93,810 1,02,340
जयपुर 93,960 1,02,490
नोएडा 93,960 1,02,490
गाजियाबाद  93,960 1,02,490
लखनऊ 93,960 1,02,490
बंगलुरु 93,810 1,02,340
पटना 93,810 1,02,340

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

SIP vs NPS vs EPF: रिटायरमेंट के लिए किसमें करें निवेश, कौन देगा सबसे बेहतर रिटर्न?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।