Gold Silver Price Today 23rd November 2022: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 23 नवंबर 2022 को सोने के भाव में गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 163 रुपये सस्ता होकर 52,350 रुपये पर खुला और 52,418 रुपये पर बंद हुआ। सिल्वर 61,200 रुपये के ऊपर खुला लेकिन 61,700 रुपये पर बंद हुआ। गोल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार अगले महीने तक कर सकता है।
कल मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,513 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज इसमें गिरावट नजर आ रही है। गोल्ड का पिछला पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 4,250 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 149 रुपये सस्ता होकर 47,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
शादियों के कारण मांग में आई तेजी
घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है। अभी गोल्ड मार्केट में यही नजर आ रहा है। गोल्ड के 53,000 रुपये पार करने के बाद से इसमें करेक्शन आ रहा है।
23 नवंबर को गिरावट पर बंद हुआ बुलियन मार्केट
23 नवंबर को गोल्ड का भाव गिरावट के साथ बंद हुआ।
IBJA पर आज सुबह 23 नवंबर को इतने पर खुला रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,350 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 308 रुपये सस्ती हुई है। ये 61,243 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
मार्केट नए शिखर के लिए बना रहा बेस, अगले 2 हफ्ते में लगा सकता है नया हाई: गोल्डीलॉक्स के गौतम शाह