Gold Rate Today in India: आज शुक्रवार को सोने के भाव फ्लैट रहे। देशभर में पितृ-पक्ष यानी श्राद्ध कल शनिवार को खत्म हो रहे हैं और उसके बाद रविवार से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के समय में गोल्ड, कार, घर खरीदना शुभ माना जाता है। यानी, गोल्ड की कीमतों में डिमांड बढ़ने के कारण तेजी देखी जा सकती है। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के भाव क्रमश: 54,000 और 59,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहे है। चांदी का रेट 72,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
13 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
अहमदाबाद में गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 13 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव कैसे होते हैं तय?
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।