मेटल सेक्टर पर गोल्डमैन सैक्स काफी बुलिश है। भारतीय मेटल सेक्टर पर गोल्डमैन सैक्स (GOLDMAN SACHS) की रिपोर्ट कहती है कि भारतीय मेटल सेक्टर की ग्रोथ में घरेलू डिमांड की अहम भूमिका है। मेटल सेक्टर पर गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट काफी बढ़िया है। इस सेक्टर को एक सिक्लिकल स्टोरी माना जाता है। इसमें भी खासतौर पर फेरस यानी स्टील से जुड़े हुए स्टॉक्स में तेजी के ज्यादा मौके नजर आ रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटल शेयरों में बहुत ही स्ट्रक्चरल तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी टिकाऊ रहेगी। इनमें आगे भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। खास बात है कि मेटल्स की डोमेस्टिक डिमांड में बहुत बढ़िया तेजी नजर आने की संभावना है। मेटल अब सिकलिकल की जगह स्ट्रक्टरल स्पेस बन रहा है।
गोल्डमैन सैक्स ने इस सेक्टर में पांच स्टॉक्स से अपनी कवरेज शुरू की है। इन पांच में से भी दो स्टॉक इसको सबसे ज़्यादा पसंद है। आज इन शेयरों में एक्शन भी देखने को मिला है। ब्रोकरेज फर्म ने JSW स्टील पर खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए ₹1490 का टारगेट दिया है। ब्रोकरे का कहना है कि कंपनी में बहुत अच्छी कैपेसिटी ग्रोथ देखने को मिली है। इसका डाउनस्ट्रीम का एक्सपोज़र है भी। कंपनी का ऑपरेटिंग लेवरेज भी फेवरेबल है। डेप्ट पोजीशन काफी बढ़िया है। रॉ मटेरियल की सिक्योरिटी से कंपनी को इंटीग्रेशन का बेनिफिट भी मिल जाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए JSW Steel का स्टॉक अच्छा लग रहा है।
गोल्डमैन सैक्स की अगली टॉप पिक श्याम मेटलिक्स है। इस रिपोर्ट के चलते आज शेयर में गजब का आउटर परफॉर्मेंस देखने को मिला है। आज के कारोबार में इस शेयर मेंऑलमोस्ट 9% तक की तेजी देखने को मिली है। श्याम मेटलिक्स में गोल्डमैन सैक्स की ₹165 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। कंपनी का एक्सपोजर कार्बन, स्टेनलेस स्टील और एलुमिनियम सब में है। इसके अलावा इसके नेट डेट के मुकाबले एबिटडा में लागातर ग्रोथ देखने को मिली है।
Tata Steel की बात करें तो इस स्टॉक पर गोल्डमैन सैक्स की न्यूट्रल रेटिंग है। वहीं, टारगेट ₹210 का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2028 तक एबिटा में इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। लेकिन कॉस्ट की अनसर्टेनिटी इसके मार्जिनस पर इंपैक्ट डाल सकती है। इसके अलावा वैल्यू्एशन भी थोड़ा महंगा दिख रहा है।
जिंदल स्टील भी गोल्डमैन सैक्स को कम पसंद है। इसने न्यूट्रल रेटिंग के साथ 1335 रुपए का टारगेट दिया है। यह स्टॉक कैपेसिटी रैंप अप, कॉस्ट रिडक्शन और लेवरेज के नजरिए से पसंद आ रहा है। लेकिन वर्तमान भाव पर शेयर में वैल्यू्यूएशन कंफर्ट नहीं है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिंदल स्टील पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग दी है।
इस स्पेस के पांच स्टॉक में से एक ही स्टॉक ऐसा है जो गोल्डमैन सैक्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ये स्टॉक है एनएमडीसी। इस स्टॉक में उसकी ₹84 के टारगेट के लिए बिकवाली कि राय है। ब्रोकरेज का कहना है कि डायवर्सिफिकेशन प्रॉसेस में सुस्ती से मिड अर्निंग्स पर दबाव देखने को मिल सकता है। स्टॉक 10 साल के औसत के ऊपर 6.4x पर ट्रेड कर रहा है। इसका रिस्क-रिवॉर्ड निगेटिव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।