Stock Market : 27 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। सभी सेक्टरों में हुई व्यापक खरीदारी का समर्थन मिला। ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 77,303.63 पर और निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 24,092.70 पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेथ भी अच्छी रही। लगभग 2953 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1225 शेयरों में गिरावट आई और 177 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में सन फार्मा,टेक महिंद्रा,रिलायंस इंडस्ट्रीज़,विप्रो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ शामिल थे। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,एक्सिस बैंक,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,कोल इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल रहे। ब्रॉडर ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.8% की बढ़त देखने को मिली है। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो हेल्थकेयर,IT,रियल्टी,मीडिया,फार्मा और पावर इंडेक्स में से हर एक में लगभग 2% की बढ़त देखने को मिली।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका-ईरान बातचीत फिर से शुरू होने की संभावनाओं और उम्मीद से बेहतर Q4 FY26 नतीजों के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा। हालांकि,तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं और बाज़ार अभी भी होर्मुज़ स्ट्रेट के खुलने की गुंजाइश का आकलन कर रहे हैं। लेकिन घरेलू बाज़ार पर निर्भर सेक्टरों खासकर बैंकिंग, FMCG, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े शेयरों ने आज की तेजी में मदद की।
इस बीच कमजोर नतीजों के बावजूद IT सेक्टर में तेजी रही। करेक्शन के बाद वैल्यूएशन के अच्छे स्तर पर आने से इनमें लंबी अवधि के निवेशकों ने दांव लगया। महंगाई का डर अभी भी बड़ा जोखिम बना हुआ है। बाज़ार जानकारों को उम्मीद है कि वे FED की पॉलिसी पर बाजार की नजर हैं।
SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे 24200–24230 ज़ोन में मौजूद 50-डे EMA इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। 24230 के ऊपर टिकाऊ बढ़त 24400 के स्तर की ओर की चाल को ट्रिगर कर सकती है। नीचे की ओर 23970–23950 की रेंज में मौजूद 20-डे EMA से मज़बूत सपोर्ट मिलने और पॉज़िटिव शॉर्ट-टर्म ट्रेंड को बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि इंडेक्स दिन भर पॉजिटिव बना रहा। सीज़फ़ायर डील की नई उम्मीदों से बाजार को मदद मिली। India VIX में भी गिरावट दिखी। आज के सेशन में इंडेक्स को पिछली गिरावट के 38.20% Fibonacci retracement लेवल पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा।
आगे इंडेक्स को 24,115–24,150 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी को और तेजी पकड़ने के लिए 24,150 के ऊपर एक निर्णायक चाल की ज़रूरत है। निचले स्तर पर इसके लिए 24,000 पर सपोर्ट है। यह सपोर्ट टूटने कमज़ोरी बढ़ सकती है।
सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स,बैंक निफ्टी सोमवार को फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले कमजोर रहा। इसमें कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता बनी रही। लगातार दूसरे सत्र में,इसने दोनों तरफ शैडो वाली एक छोटी कैंडल बनाई,जो इंडेक्स की दिशा साफ न होने का संकेत है। फिलहाल,यह इंडेक्स अपने 50 डे EMA के आस-पास घूम रहा है।
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर'स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक'बनाते हुए सेशन क्लोज किया। यह हालिया पुलबैक के बाद बाजार में बनी अनिश्चितता का संकेत है। इंडेक्स 55,800 के पास एक अहम सपोर्ट जोन के ऊपर बना हुआ है जो हाल के डिमांड लेवल्स के करीब है। मोमेंटम इंडिकेटर्स पिछले कुछ सेशंस में साफ़ तौर पर सिकुड़ते हुए सपाट बने हुए हैं जो एक कंसोलिडेशन फेज़ का संकेत है।
जब तक कोई निर्णायक ब्रेकआउट नहीं होता इंडेक्स के एक रेंज में ट्रेड करने की संभावना है,निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 55,800 पर और रेजिस्टेंस 56,800 के लेवल्स के आसपास है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।