Google Pay ने भारतीय यूजर्स को दिया तोहफा, ऐप में आया Hinglish फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Google Pay: गूगल पे में अब हिंदी, अंग्रेजी, हिंग्लिश के अलावा 6 स्थानीय भाषाएं जैसे बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु भाषाओं को शामिल किया गया है। यह गूगल का पहला ऐप है जो हाइब्रिड भाषा को सपोर्ट करेगा

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 2:52 PM
Google Pay ने iOS और Android यूजर्स के लिए हिंग्लिश फीरल लॉन्च कर दिया है।

Google Pay: Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप GPay में एक नई भाषा का सपोर्ट ऐड किया है। UPI-बेस्ड GPay में अब Hinglish को जोड़ा गया है। इसको लेकर कंपनी ने हिन्दी और इंग्लिश भाषा की इस मिश्रण की घोषणा पिछले साल की थी। जिसे अब सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। नए फीचर के जरिए गूगल पे (Google Pay) पर आप हिन्दी को भी इंग्लिश में पढ़ सकेंगे। यूजर्स आसानी से ऐप को नई भाषा में बदल सकते हैं।

इस नई भाषा के सपोर्ट से उन यूजर्स को फायदा होगा जो हिन्दी नहीं पढ़ पाते। इसके साथ ही उन यूजर्स को भी फायदा होगा, जिनकी इंग्लिश ग्रामर कमजोर है। इससे यूजर्स को पेमेंट करना आसान हो जाएगा।

हिंग्लिश हिंदी और इंग्लिश भाषा का मिश्रण है। गूगल का भुगतान ऐप भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित है। इसके साथ ही यह अब नौ भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यह गूगल का पहला ऐप है जो हाइब्रिड भाषा को सपोर्ट करेगा। जिन गूगल पे यूजर्स ने एंड्रॉइड (Android) और iOS पर इसका लेटेस्ट वर्जन अपडेट कर दिया गया है। यूजर्स अपनी भाषा को हिंग्लिश पर सेट कर सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, अंग्रेजी (US), हिंग्लिश के अलावा 6 भारत की स्थानीय भाषाओं को जोड़ा गया है। इसमें बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु भाषाएं शामिल हैं। यह गूगल का पहला ऐप है जो हाइब्रिड भाषा को सपोर्ट करेगा।

HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी आपके होम, कार और पर्सनल लोन की EMI


जानिए Hinglish में कैसे करें स्विच

सबसे पहले Google Pay ऐप को ओपन करना होगा।

ऊपर की तरफ अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर टैप करें।

फिर Settings पर जाएं

सेटिंग मेनू में, Personal Info पर टैप करें

इसके बाद Language में जाएं

यहां से आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं

आपको बता दें कि Google Pay काफी पॉपुलर पेमेंट ऐप है। इसको टक्कर देने के लिए वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस यूज करने के लिए अपने यूजर्स को कैशबैक ऑफर कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।