Google Pay: Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप GPay में एक नई भाषा का सपोर्ट ऐड किया है। UPI-बेस्ड GPay में अब Hinglish को जोड़ा गया है। इसको लेकर कंपनी ने हिन्दी और इंग्लिश भाषा की इस मिश्रण की घोषणा पिछले साल की थी। जिसे अब सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। नए फीचर के जरिए गूगल पे (Google Pay) पर आप हिन्दी को भी इंग्लिश में पढ़ सकेंगे। यूजर्स आसानी से ऐप को नई भाषा में बदल सकते हैं।
