केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों के लिए सरकार ने जारी किये नए नियम

Optional Holiday for Central Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। आदेश में जारी नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को 14 अनिवार्य छुट्टियों (Compulsory Holidays) के साथ 3 वैकल्पिक छुट्टियों (Optional Holiday) का फायदे मिलेगा। इसके लिए डीओपीटी की तरफ से से आदेश जारी कर दिया गया है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 6:46 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

Optional Holiday for Central Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। आदेश में जारी नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को 14 अनिवार्य छुट्टियों (Compulsory Holidays) के साथ 3 वैकल्पिक छुट्टियों (Optional Holiday) का फायदे मिलेगा। इसके लिए डीओपीटी की तरफ से से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी कर दिया गया है आदेश

आदेश में कहा गया है कि साल 2024 के दौरान दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के सभी ऑफिसों में आदेश में दी गई छुट्टियां मनाई जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को भी अनुमति दी जाएगी कि वह ऑप्शनल छुट्टियों में किसी 2 छुट्टी का चुनाव कर सकें। दिल्ली और नई दिल्ली ऑफिसों के लिए के लिए ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ये चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा।


अनिवार्य छुट्टियां (Compulsory holidays)

केंद्र सरकार के दफ्तरों में तीन छुट्टियों के अलावा ये छुट्टियां अनिवार्य रूप से मनाई जाएंगी।

गणतंत्र दिवस

स्वतंत्रता दिवस

महात्मा गांधी का जन्मदिन

बुद्ध पूर्णिमा

क्रिसमस का दिन

दशहरा (विजय दशमी)

दिवाली (दीपावली)

गुड फ्राइडे

गुरु नानक का जन्मदिन

ईद

ईदुल जुहा

महावीर जयंती

मुहर्रम

पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)

ये हैं 12 ऑप्शनल हॉलिडे

होली

जन्माष्टमी

रामनवमी

महा शिवरात्रि

गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी

मकर संक्रांति

रथ उत्सव

ओणम

पोंगल

श्री पंचमी/बसंत पंचमी

विशु / वैसाखी / वैसाखड़ी / भाग बिहू / मशादी उगादि /

चैत्र शुक्लदि/चेत! चांद/गुड़ी पड़वा/प्रथम नवरात्रि/

छठ पूजा/करवा चौथ।

गैजेट्ड छुट्टियां

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

होली 25 मार्च चैत्र 05 सोमवार

29 मार्च गुड फ्राइडे

ईद-उल-फितर 11 अप्रैल

राम नवमी 17 अप्रैल

महावीर जयंती 21 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा 23 मई

ईद-उल-जुहा (बकरीद) 17 जून

मुहर्रम 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त

जन्माष्टमी (वैष्णव) 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) 16 सितंबर

महात्मा गांधी का जन्मदिन 02 अक्टूबर

दशहरा 12 अक्टूबर

दिवाली (दीपावली) 31 अक्टूबर

गुरु नानक जयंती 15 नवंबर

क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले 15 दिनों में की 10000 करोड़ रुपए की बिकवाली, बाजार के लिए क्या हैं इसके मायने?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।