18 Months Da Arear: क्या सरकार 18 महीने का डीए एरियर देगी? ये सवाल देश के कई सरकारी कर्मचारियों के मन में है। दरअसल, केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) की तीन किश्तें रोक दी थीं। इसका कारण सरकार ने उस समय गंभीर आर्थिक संकट और सरकारी फाइनेंस का दबाव बताया था। तब से लेकर अब तक सरकारी कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार कर रहे हैं। अब इस मुद्दे को लेकर सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में 11 अगस्त 2025 को सवाल पूछा, जिसके जवाब में सरकार ने आधिकारिक जानकारी दी।
