Government Saving Schemes: 1 जुलाई से PPF, सुकन्या समृद्धि योजना पर बढ़ सकता है ब्याज, मोदी सरकार जल्द करेगी ऐलान

1 जुलाई से केंद्र की मोदी सरकार पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है

अपडेटेड Jun 25, 2022 पर 12:51 PM
1 जुलाई से छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ सकता है ब्याज।

Small Saving Scheme: अगर आपने एनएससी (NSC), पीपीएफ(PPF) और सुकन्या समृद्धि योजनाओं( Sukanya Samridhi Yojna) जैसी बचत योजना में निवेश किया है तो आपके लिए अच्छी खबर है।  दरअसल, 1 जुलाई से केंद्र की मोदी सरकार पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी  बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है।

सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

वित्त मंत्रालय हर तिमाही के शुरूआत में सरकारी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जुलाई 2022 से वित्त मंत्रालय सरकार की बचत योजनाओं पर 0.50 से लेकर 0.75 फीसदी तक ब्याज देने की घोषणा कर सकता है।


बेटी के लिए खड़ा कर सकते हैं बड़ा फंड

अगर आप भी अपनी बेटी के लिए बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं तो सुकन्या सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanaya Samridhi Yojna - SSY) अच्छा विकल्प है। SSY योजना में पैसा निवेश कर आप अपनी बेटी की हायर एजुकेशन, करियर और शादी के लिए निश्चिंत हो जाएंगे। इसके लिए आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना होगा। 10 साल से कम उम्र की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है।

 

कैसे खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। करेंट फिस्कल ईयर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं।

आईएमएफ ने अमेरिकी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 2.9% किया, कहा-मंदी से बचना हो रहा है मुश्किल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।