Small Saving Scheme: अगर आपने एनएससी (NSC), पीपीएफ(PPF) और सुकन्या समृद्धि योजनाओं( Sukanya Samridhi Yojna) जैसी बचत योजना में निवेश किया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, 30 सितंबर को केंद्र की मोदी सरकार पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है।
सरकार जल्द कर सकती है ऐलान
वित्त मंत्रालय हर तिमाही के शुरूआत में सरकारी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर को 2022 से वित्त मंत्रालय सरकार की बचत योजनाओं पर 0.50 से लेकर 0.75 फीसदी तक ब्याज देने की घोषणा कर सकता है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार इस बार शायद इन ब्याज दरों में बढ़ोतरी न करे।
अभी इतनी है छोटी सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें
दरअसल, RBI ने जब से रेपो रेट में इजाफा किया है। उसके बाद से कई बैंकों ने डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन सरकारी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा समय में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी सलाना ब्याज दर मिलता है। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) पर फिलहाल 7.6 फीसदी और NSC पर 6.8 फीसदी सलाना ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार सितंबर के अंत मे इन योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा सकती है।
पिछली बार नहीं किया बदलाव
दो बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद भी 30 जून, 2022 को वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।