GPF Interest rate 2023: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी GPF की ब्याज दर 7.1% पर बरकरार रखी है। केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर में जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड की तर्ज पर इस बार जीपीएफ की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब 1 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक जीपीएफ निवेश पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। आर्थिक मामलों के विभाग ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
