अगर आपने किसी कंपनी में 5 साल पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ दी है, तो क्या आपको ग्रेच्युटी मिलेगी? इस सवाल को लेकर आज भी कई कर्मचारियों के मन में कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ अदालतों ने 4 साल 240 दिन काम करने वालों को ग्रेच्युटी का हकदार माना है, जबकि कुछ फैसलों में पूरे 5 साल की नौकरी जरूरी बताई गई है। ऐसे में कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए यह नियम अब भी पूरी तरह साफ नहीं है।
