Grautity Rules: सरकार कंपनियों की तरफ से दी जाने वाली ग्रेच्युटी के नियमों में अहम बदलाव कर सकती है। दरअसल, अगर कंपनी दिवालिया हो जाती है तो कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सुरक्षित नहीं होती है। कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड को कॉरपोरेट दिवालियापन से बचाने के लिए भारतीय कॉरपोरेशन को अलग फंड बनाने की जरूरत है। यह सिफारिश एक हालिया रिपोर्ट में की गई थी, जिसे एक रिसर्च के बाद वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। ये रिसर्च सरकार की तरफ से ही कराई गई है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक वह सिफारिशों का अध्ययन करेंगे। सुझाए गए समाधान के लिए कारोबारियों को नियमित रूप से अपनी ग्रेच्युटी देनदारियों को कवर करने के लिए पैसा अलग करने के लिए कहा जाएगा। ऐसा करने से कर्मचारियों की तरफ से वेतन से काटे जाने वाला ग्रेच्युटी का पैसा सेफ रहेगा।
