Groww Mutual Fund ने निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड (Nifty Smallcap 250 Index Fund) लॉन्च किया है। इस फंड में 23 फरवरी तक निवेश किया जा सकता है। NFO पीरियड में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को यूनिट एलॉट हो जाने के 5 दिन बाद यह स्कीम सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन के लिए फिर से खुल जाएगी। इस स्कीम का प्रबंधन अभिषेक जैन करेंगे। इसका बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स-टीआरआई होगा। ग्रो म्यूचुअल फंड ने कहा है कि वह अपने पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करने, होल्डिंग के बीच असमानता दूर करने और इंडेक्स के कंपोजिशन के लिए प्रॉपरायटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।
