Groww म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया निफ्टी पीएसई ईटीएफ, जानिए इसकी खास बातें

Groww Nifty PSE ETF उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा, जो निफ्टी पीएसई इंडेक्स के हिस्सा हैं। इस फंड का मकसद इस इंडेक्स के टोटल रिटर्न को करीब से ट्रैक करना है। यह कुछ फंड का निवेश डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी करेगा

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:14 PM
इस स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है।

ग्रो म्यूचुअल फंड ने 22 जनवरी को ग्रो निफ्टी पीएसई ईटीएफ लॉन्च किया। यह ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है, जो निफ्टी पीएसई इंडेक्स-टीआरआई को ट्रैक करेगा। इस न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) में 5 फरवरी तक इनवेस्ट किया जा सकता है। यह स्कीम रेगुलर इनवेस्टमेंट के लिए दोबारा 19 फरवरी से खुल जाएगी।

Groww Nifty PSE ETF उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा, जो निफ्टी पीएसई इंडेक्स के हिस्सा हैं। इस फंड का मकसद इस इंडेक्स के टोटल रिटर्न को करीब से ट्रैक करना है। यह कुछ फंड का निवेश डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी करेगा। इससे फंड को लिक्विडिटी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

ग्रो म्यूचुअल फंड ने बताया है कि निफ्टी पीएसई इंडेक्स उन पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज को ट्रैक करता है, जिनमें राज्य या केंद्र सरकार की आधा से ज्यादा हिस्सेदारी है। इस इंडेक्स में 20 कंपनियां शामिल हैं, जिनका सेलेक्शन निफ्टी 500 से किया गया है। यह सेलेक्शन फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया गया है। इसकी रीबैलेंसिंग साल में दो बार होती है।


यह ईटीएफ स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होगा। इससे इनवेस्टर्स मार्केट की टाइमिंग के हिसाब से इस ईटीएफ की यूनिट्स खरीद और बेच सकेंगे। सेंकेंडरी मार्केट में लिक्विडिटी को सपोर्ट करने के लिए मार्केट मेकर्स की नियुक्ति हो गई है।

यह भी पढ़ें: Mutual Funds Budget 2026: म्यूचुअल फंड्स इनवेस्टर्स के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान, एंफी ने सरकार को दिए हैं ये सुझाव

इस स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसमें कोई एग्जिट लोड नहीं है। इस फंड का प्रबंधन निखिल सतनाम, आकाश चौहान और शशि कुमार करेंगे। फंड हाउस ने यह जानकारी दी है। निवेशकों को इस स्कीम में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ईटीएफ पैसिव फंड है। इसलिए इसका एक्सपेंस कम होता है। निवेशकों की दिलचस्पी धीरे-धीरे पैसिव फंडों में बढ़ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।