Get App

GST का 12 फीसदी टैक्स स्लैब खत्म हो सकता है, जानिए क्या है जीएसटी काउंसिल का प्लान

जीएसटी के 12 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म करने के लिए कुछ चीजों को 5 फीसदी और कुछ चीजों को 18 फीसदी टैक्स स्लैब में डाला जा सकता है। 12 फीसदी टैक्स स्लैब खत्म होने से जीएसटी के सिर्फ 3 टैक्स स्लैब रह जाएंगे। अभी जीएसटी के 4 टैक्स स्लैब हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 6:14 PM
GST का 12 फीसदी टैक्स स्लैब खत्म हो सकता है, जानिए क्या है जीएसटी काउंसिल का प्लान
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी सिस्टम को आसान बनाने और स्लैब की संख्या घटाने से बिजनेसेज पर कंप्लायंस का बोझ कम होगा।

कुछ चीजों के जीएसटी रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। जीएसटी पर मंत्रियों का समूह 12 फीसदी स्लैब को धीरे-धीरे खत्म करने के लिए कुछ चीजों को 5 फीसदी और कुछ चीजों को 18 फीसदी स्लैब में डाल सकता है। इसका मकसद टैक्स फ्रेमवर्क को आसान बनाना और बिजनेसेज के लिए टैक्स कंप्लायंस में कमी लाना है। इस मसले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को यह बताया। 12 फीसदी स्लैब से आइटम को हटाने के बाद यह स्लैब खत्म हो गया। फिर चार की जगह जीएसटी के सिर्फ 3 स्लैब-5 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी रह जाएंगे।

जीएसटी सिस्टम को आसान बनाने पर फोकस

इस मसले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि 12 फीसदी और 18 फीसदी स्लैब का विलय करने की जगह यह एक दूसरा विकल्प हो सकता है। दो स्लैब के विलय के प्रस्ताव पर काफी समय से विचार चल रहा है। दूसरे सूत्र ने कहा कि 12 फीसदी स्लैब का वजूद खत्म हो जाने की उम्मीद है। जीएसटी की व्यवस्था लागू हुए 7 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में जीएसटी काउंसिल पर स्लैब को तर्कसंगत बनाने का दबाव बढ़ गया है।

बिजनेसेज पर कंप्लायंस का बोझ घटेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें