कंस्ट्रक्शन से पहले ही 48 घंटे में बिक गए 3600 करोड़ रुपये के घर, गुरुग्राम प्रॉपर्टी में बना रहा है नये रिकॉर्ड

गुरुग्राम प्रॉपर्टी के मामले में हॉट स्पॉट बन चुका है। अब रियल एस्टेट कंपनी ने गुरुग्राम में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने कंस्ट्रक्शन से पहले ही 48 घंटे में 3600 करोड़ रुपये के घर बेच दिये हैं। गुरुग्राम प्रॉपर्टी के बारे में रोजाना कुछ न कुछ रिकॉर्ड बन रहे हैं

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 7:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी डिलक्स-डीएसपी प्रोजेक्ट ने महज 48 घंटों में 3600 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड प्री-सेल के साथ प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मचा दी है।

गुरुग्राम प्रॉपर्टी के मामले में हॉट स्पॉट बन चुका है। अब रियल एस्टेट कंपनी ने गुरुग्राम में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने कंस्ट्रक्शन से पहले ही 48 घंटे में 3600 करोड़ रुपये के घर बेच दिये हैं। गुरुग्राम प्रॉपर्टी के बारे में रोजाना कुछ न कुछ रिकॉर्ड बन रहे हैं। एक बार फिर रियल एस्टेट बाजार में प्री-बुकिंग ने धमाका मचा दिया है। सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी डिलक्स-डीएसपी प्रोजेक्ट ने महज 48 घंटों में 3600 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड प्री-सेल के साथ प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मचा दी है।

क्या है खास लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में

भारत की रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'डी लक्स - डीएक्सपी' (De Luxe – DXP) के लिए 3600 करोड़ रुपये से अधिक की प्री-औपचारिक लॉन्च बिक्री की घोषणा की। डी लक्स-डीएक्सपी एक आईजीबीसी गोल्ड रेटेड परियोजना है। जहां 3बीएचके, 3.5बीएचके, 4.5बीएचके अपार्टमेंट और पेंटहाउस समेत कुल 1008 इकाइयां बनाई जाएंगी। यह प्रोजेक्ट 16.5 हेक्टेयर में फैला हुआ है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) ने पूरी आवंटन प्रक्रिया की निगरानी की।


गुरुग्राम में कहां है ये प्रोजेक्ट

यह सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट डीलक्स-डीएसपी सेक्टर 37D गुरुग्राम में है। यह परियोजना 16.5 हेक्टेयर में फैली हुई है और इसकी बिक्री क्षमता 2.7 मिलियन वर्ग फुट है। सेक्टर 37डी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित है। आईजीबीसी गोल्ड रेटेड इस प्रोजेक्ट में 8 टावरों में 1008 यूनिट्स बनाई जाएंगी।

कौन सी मिलेगी लग्जरी?

यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध AEDAS लैंडस्केप डिजाइनर संजू बोस और इंटीरियर डिजाइनर सोनाली भगवती ने डिजाइन किया गया है, जो 3BHK, 3.5BHK, 4.5BHK अपार्टमेंट और पेंटहाउस ऑफर कर रहा है। यह परियोजना खरीदारों को 8 टावरों में 7 स्विमिंग पूल, पोडियम पार्किंग, 80,000 वर्ग फुट क्षेत्र के साथ दो क्लब हाउस, पावर बैकअप, कई जल निकाय, एक कोर में दो अपार्टमेंट, ट्रिपल ऊंचाई लॉबी, वीआरवी एसी, सबसे बड़ा जॉगिंग ट्रैक और 270-डिग्री रैप-अराउंड बालकनी दे रहा है। इसके अलावा इसमें 1 लाख वर्ग फुट का हाई स्ट्रीट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मियावाकी फॉरेस्ट भी शामिल है। यह जंगल गर्मी को कम करने के लिए पर्याप्त छाया देने का काम करेगा। यह वायु प्रदूषण के लिए एक प्राकृतिक फिल्टर के रूप में भी कार्य करता है, जिससे पड़ोस शुद्ध और शांत हो जाता है।

SBI की खास योजना में निवेश करने के लिए बचा है एक महीना, 400 दिनों की FD पर मिलेगा 7.60% का इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।