हर्ष वर्धन गोयनका भारत के बड़े कारोबारियों की गिनती में शामिल हैं। आरपीजी एंटरप्राइजेज के हेड और CEAT ब्रांड के प्रमुख हर्ष वर्धन गोयनका देश के सफल बिजनेसमैन हैं। उनका 4.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 39,000 करोड़ रुपये) से अधिक का कारोबार है और वह सोशल मीडिया वेबसाइट X पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस बार उन्होंने डिजिटल माला का वीडियो शेयर किया है।
हर्ष वर्धन गोयनका ने टैली काउंटर गैजेट का एक वीडियो शेयर किया है। ये एक जाप माला का सेट है, जिसमें आप जितनी बार मोती फिराते हैं गैजट की डिजीटल स्क्रीन पर नजर आने लगता है। इस डिजिटल माला सेट में आपको मोती फिराने और माला फिराने को काउंट करने की जरूरत नहीं है। ये इस डिजिटल माला पर आता जाएगा। उन्होंने माला का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि माला भी डिजिटल- वाह इंडिया। हालांकि, उनके वीडियो को लेकर इंटरनेट दंग रह गया है। ज्यादातर लोग उस पर अपने कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ये एक पुराना प्रोडक्ट है।
एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा कि 'माला' में आनंद गिनने और सिंक्रनाइज करने में है। इससे वह दूर हो जाएगा।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह सटीक गिनती के लिए अच्छा है। इन दिनों डिजिटलीकरण लगभग हर जानकारी को डिजिटल तौर पर बताने लगा है। ई-दर्शन, ई-आरती के बाद अब डिजिटल माला भी आ गई है।