देसी गाय खरीदना हो जाएगा आसान! हरियाणा सरकार पशुपालकों को देगी आधा पैसा

हरियाणा के देहात में दूध और दही का अपना महत्व रहा है। यहां की सरकारें कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। राज्य की देसी गायों के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए हरियाणा सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हरियाणा के देहात में दूध और दही का अपना महत्व रहा है।

हरियाणा के देहात में दूध और दही का अपना महत्व रहा है। यहां की सरकारें कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। राज्य की देसी गायों के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए हरियाणा सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें गायों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान और मिनी डेयरी स्कीम के तहत 10 दुधारू पशुओं तक की डेयरी पर 25 प्रतिशत सब्सिडी शामिल है। अनुसूचित जाति के लोगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के लिए दो या तीन पशुओं की डेयरी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

पशुपालकों को मिलेगी आधी रकम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य में हाइटेक डेयरी स्थापित करने के लिए ब्याज में छूट और बिना गारंटी के 1.60 लाख रुपये तक का लोन भी प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही देसी गायों की नस्लों के सुधार और विकास के लिए चार गोवंश संवर्धन एवं अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना की जा रही है, जिनकी लागत 37 करोड़ रुपये है।


दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी छात्रवृत्ति

इसके अलावा सहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। बेटियों की शादी के लिए कन्यादान योजना के तहत सहायता भी प्रदान की जा रही है।

हरियाणा सरकार की योजनाएं

इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। हरियाणा सरकार की ये योजनाएं ग्रामीण विकास और पशुपालन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! पांच साल तक हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।