हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2 के तहत राज्यभर में करीब 9,000 पात्र परिवारों को आवासीय प्लॉट दिए जाएंगे। यह प्लॉट ड्रॉ आज मंगलवार को 15 जिलों में आयोजित हो रहे हैं। इन जिलों में भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, पानीपत, नूंह, नारनौल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं।