कई लोग अपने पैसे की सुरक्षा को रिटर्न से ज्यादा महत्व देते हैं। इस वजह से वे शेयरों और म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों की जगह बैंक या पोस्ट-ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसा रखना पसंद करते हैं। रिस्क नहीं लेने वाले लोगों के लिए यह पैसा रखने का अच्छा ऑप्शन है। लेकिन, बैंक एफडी में भी आंख मूंदकर पैसे रखने से आपको नुकसान हो सकता है। आपको इंटरेस्ट रेट की स्थिति को देखते हुए अपने बैंक एफडी के बारे में फैसले लेने चाहिए। अगर आपने अपने बैंक एफडी में ऑटो रिन्यूएल का ऑप्शन सेलेक्ट कर रखा है तो मौजूदा स्थिति में आपको लॉस हो सकता है। आइए पूरी तस्वीर समझने की कोशिश करते हैं।
