Get App

अभी नौकरी शुरू की है? जानिए कैसे आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बन सकते हैं

अगर आपकी उम्र 20 या 30 प्लस है और आप अपनी पहली या दूसरी नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपने फाइनेंस (Finance) को लेकर भी सीरियस होने की जरूरत है। आपको अपनी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने शेयरों या निवेश के दूसरे विकल्पों में इनवेस्ट करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 5:24 PM
अभी नौकरी शुरू की है? जानिए कैसे आप फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बन सकते हैं
उम्र होने पर जब आपकी जिम्मेदारियां कम होती है तो आप अपनी बचत का 60-80 फीसदी हिस्सा शेयरों में निवेश कर सकते हैं।

आज युवाओं के लिए नौकरी के मौके पहले के मुकाबले ज्यादा हैं। करियर पर फोकस रखने वाले युवा एक ही नौकरी में लंबे समय तक नहीं बने रहना चाहते। ज्यादा अनुभव और अच्छे पैकेज के लिए वे कुछ साल के बाद नौकरी बदल देते हैं। करियर पर फोकस रखने में कोई खराबी नहीं है। लेकिन, नौकरी के दौरान बचत और इनवेस्टमेंट पर फोकस करना भी उतना ही जरूरी है।

अगर आपकी उम्र 20 या 30 प्लस है और आप अपनी पहली या दूसरी नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपने फाइनेंस (Finance) को लेकर भी सीरियस होने की जरूरत है। आपको अपनी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने शेयरों या निवेश के दूसरे विकल्पों में इनवेस्ट करना होगा।

यह भी पढ़ें : Daily Voice: IIFL Securities के आर वेंकटरमण बैंकिंग शेयरों पर हैं सुपर बुलिश, जानिए और कहां हैं कमाई के मौके

फाइनेंशियल आर्टिस्ट्स के फाउंडर महर धामोदीवाला का कहना है कि उम्र होने पर जब आपकी जिम्मेदारियां कम होती है तो आप अपनी बचत का 60-80 फीसदी हिस्सा शेयरों में निवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "लंबी अवधि में शेयरों का रिटर्न इनफ्लेशन के रेट के मुकाबले ज्यादा रहता है। जब आप 20 प्लस के होते हैं तो आपके पास शेयरों में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की गुंजाइश होती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें