HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत, घटाया MCLR, घट सकती है होम लोन EMI

HDFC Bank Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने होम लोन से जुड़ी दरों में कटौती कर दी है। इससे आपके होम लोन की EMI कम हो सकती है

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है।

HDFC Bank Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने होम लोन से जुड़ी दरों में कटौती कर दी है। इससे आपके होम लोन की EMI कम हो सकती है। एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) की ब्याज दरें 0.10 फीसदी कम कर दी है। बैंक हर महीने की 7 तारीख को इनमें बदलाव करता है। अभ यह नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank ने घटाया MCLR

कटौती के बाद अब HDFC Bank की MCLR दरें 8.35% से 8.60% के बीच हैं। पहले यह दरें 8.45% से 8.65% के बीच थीं। यानी सभी पीरियड के लोन पर 5 से 10 बेसिस प्वाइंट तक की राहत दी गई है। यहां नीचे नई और पुरानी दरें बताई गई हैं।

पीरयड नया MCLR (7 अक्टूबर 2025) पुराना MCLR (7 अक्टूबर 2025)
ओवनाइट 8.35% 8.45%
एक महीना 8.35% 8.40%
तीन महीना 8.40% 8.45%
छह महीना 8.45% 8.55%
1 साल 8.50% 8.55%
2 साल 8.55% 8.60%
3 साल 8.60 8.65%


 क्या है MCLR?

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिस पर बैंक किसी ग्राहक को लोन दे सकता है। यह दर तय करती है कि किसी लोन पर ब्याज दर की न्यूनतम सीमा क्या होगी। RBI ने 2016 में MCLR सिस्टम लागू किया था। ताकि, ब ब्याज दरों ट्रांसपेरेंस हो और ग्राहकों की हित सुरक्षित रहे।

होम लोन दरें

HDFC Bank के होम लोन रेपो रेट से जुड़े हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड ग्राहकों के लिए होम लोन ब्याज दरें 7.90% से 13.20% के बीच हैं। बैंक यह दर RBI की पॉलिसी रेपो रेट + 2.4% से 7.7% के आधार पर तय करता है।

बेस रेट और BPLR

HDFC Bank का बेस रेट फिलहाल 8.90% है, जो 19 सितंबर 2025 से प्रभावी है। वहीं बैंक का बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) 17.40% सालाना है।

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये क्या कहती है RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।