HDFC Bank Employee FD Fraud Case: सभी बैंकों के करोड़ों ग्राहकों को सतर्क होने की जरूरत है। ग्राहक बैंक के कर्मचारियों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें क्योंकि कर्मचारी आपके भरोसे का फायदा उठाकर चूना लग सकते हैं। कुछ ऐसा ही मामला HDFC Bank की बुजुर्ग महिला ग्राहक के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है। मुंबई की एक बुजुर्ग महिला ने HDFC Bank के मैनेजर पर उनके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से 3 करोड़ रुपये गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नोटिस जारी किया है।
