HDFC बैंक ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, 15 महीने की एफडी पर मिल रहा है 7.15% का ब्याज

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर एक बार फिर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। बैंक HDFC बैंक सीनियर अब अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक ने इस बार 7 दिन से लेकर 9 महीने तक की सभी एफडी पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है।

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 5:59 PM
HDFC Bank ने Bulk एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर एक बार फिर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। बैंक HDFC बैंक सीनियर अब अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक ने इस बार 7 दिन से लेकर 9 महीने तक की सभी एफडी पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है।

ये हैं ब्याज दरें

बैंक आम लोगों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 4.75 फीसदी से 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5 फीसदी से 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन 5 साल 1 दिन से लेकर 10 तक की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज 7.75 फीसदी का ऑफर कर रहा है। ये नई दरें कल 17 फरवरी 2023 से लागू हो चुकी है।


अब ये हैं HDFC बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए -6.25 प्रतिशत

61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

HDFC Bank ने एक बार फिर बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। HDFC Bank ने एक बार फिर बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.65 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए – 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत।

चीन में फिर एक टॉप कारोबारी गायब, जानिए कौन है Bao Fan और क्या हुआ उनके साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।