HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने नए साल में ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR बढ़ा दिया है। बैंक ने MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, नए साल में ग्राहकों की पॉकेट पर असर पड़ने वाला है। एचडीएफसी के होम और कार लोन ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है। ये नई दरें आज 8 जनवरी 2024 से लागू हो गया है।
एचडीएफसी बैंक नई MCLR दरें
एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.70 फीसदी से 8.80 फीसदी कर दिया गया है।
एक महीने की एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी से 8.80 फीसदी कर दिया गया है।
तीन महीने की एमसीएलआर को भी पिछले 8.95 प्रतिशत से आधार अंक बढ़ाकर 8.90 प्रतिशत कर दिया गया है।
छह महीने की एमसीएलआर 9.205 प्रतिशत हो गया है।
एक साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.25 फीसदी है। इसमें 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ये पहले 9.20 फीसदी था।
2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.25 फीसदी कर दिया गया है।
3 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.30 फीसदी कर दिया है।
एमसीएलआर तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्स रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है। एमसीएलआर में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई बढ़ जाती है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई एमसीएलआर दरें 7 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।
ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ेगी
एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर देखने को मिलेगा। लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकनी होगी। नया लोन लेने वाले ग्राहकों को महंगा लोन मिलेगा। दिवाली से पहले बैंक ने ऐसा करके ग्राहकों को झटका दिया है।