Get App

HDFC बैंक ने अपने कस्टमर्स को दिया झटका, बढ़ाया MCLR, महंगा हो जाएगा होम और कार लोन

HDFC Bank: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 15 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 11:54 AM
HDFC बैंक ने अपने कस्टमर्स को दिया झटका, बढ़ाया MCLR, महंगा हो जाएगा होम और कार लोन
HDFC Bank ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 15 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई दरें 7 जून 2023 से लागू हो जाएगा। बैंक के रेट बढ़ाने के बाद से कस्टमर्स के लिए होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन महंगा हो जाएगा। बैंक ने अलग-अलग पीरियड के लिए लेंडिंग रेट में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब ग्राहकों के लिए कार लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी।

अलग-अलग टेन्योर के लिए MCLR में कितनी हुई बढ़ोतरी

बैंक का ओवरनाइट MCLR अब 8.10 फीसदी है। इसके एक महीने के MCLR को बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया गया है, जबकि इसके तीन महीने के MCLR अब 8.50 फीसदी हो गए हैं। लेंडर का छह महीने का MCLR अब 8.85 फीसदी है। इसके अलावा दो साल का MCLR 9.05 फीसदी और तीन साल का MCLR 9.10 फीसदी कर दिया गया है।

HDFC बैंक का नई दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें