HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है।बैंक ने होम लोन से जुड़ी दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने तीन साल वाले MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन बैंक ने बिजनेस लोन और होम लोन से जुड़ी दरों को भी 0.05 फीसदी घटा दिया है। यानी, आने वाले समय में ग्राहकों को नया बिजनेस, होम लोन सस्ता मिल सकता है।
