Home Loan Rate: ये 5 बैंक सबसे कम इंटरेस्ट पर दे रहे हैं होम लोन, चेक करें ब्याज दरें

अपना खुद का घर होना हर किसी का सपना होता है और यह बहुत सारे इमोशन और फाइनेंशियल फैसलों के साथ आता है। लोग इसमें सही तरीके से निवेश करना चाहते हैं क्योंकि यह उनके जीवन को सुरक्षा का एहसास देता है

अपडेटेड Jul 15, 2023 पर 1:18 PM
HDFC बैंक सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।

अपना खुद का घर होना हर किसी का सपना होता है और यह बहुत सारे इमोशन और फाइनेंशियल फैसलों के साथ आता है। लोग इसमें सही तरीके से निवेश करना चाहते हैं क्योंकि यह उनके जीवन को सुरक्षा का एहसास देता है। घर खरीदना एक बड़ा काम है और इसका हमारे फाइनेंशियल पर बहुत असर पड़ता है। इसका बड़ा कारण है कि हम लंबे समय तक होम लोन चुकाते हैं। वित्त पर बड़ा प्रभाव पड़ता है और यही कारण है कि हम होम लोन चुनते हैं।

रेपो रेट के बढ़ने पर महंगा होता है होम लोन

अगर आप भी होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों को चेक करना जरूरी है कि कौन आपको कम ब्याज पर होम लोन दे रहा है। होम लोन आमतौर पर लंबे पीरियड के लिए होते हैं। होम लोन की ये दरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बदलने के साथ प्रभावित भी होतो हैं। यानी, रेपो रेट बढ़ने पर आपका बैंक भी होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा देगा। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर भारत में बैंक RBI से पैसा उधार लेता है। अगर रेपो रेट बढ़ता है तो कर्ज महंगा हो जाता है और लोन भी महंगा हो जाता है।


सिबिल स्कोर को रखें ठीक

किसी भी तरह का लोन लेने में सबसे अहम भूमिका सिबिल स्कोर की होती है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तभी बैंक आपको सबसे सस्ता लोन देंगे। आइए उन बैंकों पर नजर डालते हैं जो कम ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): यह एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो सबसे कम ब्याज पर होम लोन दे रहा है। ये ब्याज दर 8.45% से शुरू होकर 9.85% तक है।

इडसइंड बैंक (IndusInd Bank): इंडसइंड बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.5 फीसदी से 9.75 फीसदी तक हैं।

इंडियन बैंक (Indian Bank) : इंडियन बैंक भी होम लोन पर 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है। बैंक की होम लोन पर अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) : दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक 8.6 फीसदी की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है। पीएनबी की अधिकतम ब्याज दर 9.45 फीसदी है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की होम लोन की ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरू होकर 10.3 फीसदी तक हैं।

IPO News :अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में रहेगी रौनक, खुलेंगे दो आईपीओ, चार शेयरों की होगी लिस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।