HDFC Bank: शनिवार को 3 घंटे नहीं मिलेगी UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे कोई भी पेमेंट

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस शनिवार 10 अगस्त 2024 को नहीं मिलेगी। बैंक 10 अगस्त 2024 को जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस के कारण UPI सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के माध्यम से इस शेड्यूल्ड डाउनटाइम के बारे में बताया है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 5:52 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस शनिवार 10 अगस्त 2024 को नहीं मिलेगी।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस शनिवार 10 अगस्त 2024 को नहीं मिलेगी। बैंक 10 अगस्त 2024 को जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस के कारण UPI सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के माध्यम से इस शेड्यूल्ड डाउनटाइम के बारे में बताया है।

UPI सर्विस कब रहेंगी बंद?

HDFC बैंक के भेजे गए ईमेल के अनुसार 10 अगस्त 2024 को सुबह 2:30 बजे से 5:30 बजे तक UPI सर्विस नहीं मिलेंगी। यानी, HDFC Bank की यूपीआई सर्विस पूरे तीन घंटे के लिए नहीं मिलेंगी।


10 अगस्त को नहीं मिलेंगी ये सर्विस

HDFC बैंक के करंट और सेविंग्स अकाउंट (CASA) धारकों के लिए फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं होंगी। HDFC बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप, Google Pay, WhatsApp Pay, PayTM, Shriram Finance और Mobikwik के माध्यम से HDFC बैंक अकाउंट से जुड़े सभी फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।

HDFC बैंक में UPI की लिमिट क्या है?

HDFC बैंक के अनुसार, P2P (पर्सन टू पर्सन) लेन-देन की सीमा 1 लाख रुपये या 20 लेन-देन प्रति 24 घंटे है।

UPI क्या है?

UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) एक स्मार्टफोन के जरिये फंड ट्रांसफर सर्विस है, जो ग्राहकों को एक यूनीक UPI आईडी का इस्तेमाल करके पैसे भेजने और लेने की इजाजता देता है। HDFC बैंक और अन्य भागीदारी बैंक के ग्राहक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेक क्लीयर होने में नहीं लगेंगे 2 दिन, अब दो घंटे में बैंक अकाउंट में आ जाएगा पैसा, RBI ने बदले नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।