New Credit Card Rules: 1 जून 2025 से कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और HDFC Bank के करोड़ों ग्राहकों को झटका लगने वाला है। बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल चारंज और रिवॉर्ड सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ये सभी बदलाव उन ग्राहकों के लिए जरूरी हैं जो अक्सर क्रेडिट कार्ड पर बिल, फ्यूल, रेंट या अन्य खर्च करते हैं। अब कई जरूरी खर्चों जैसे बिजली-पानी के बिल, स्कूल-फीस, वॉलेट लोडिंग, फ्यूल, रेंट, सरकारी सर्विस, इंश्योरेंस और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर रिवार्ड प्वाइमट पर रिवॉर्ड प्वाइंट या तो नहीं मिलेंगे या एक तय टाइमलाइन तक ही मिलेंगे।
