HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि आज रात को बैंक की मोबाइल बैंकिंग सर्विस काम नहीं करेगी। दरअसल, रविवार 9 जून की सुबह यानी शनिवार 8 जून की रात को HDFC Bank की मोबाइल बैंकिंग सर्विस काम नहीं करेगी।
HDFC Bank ने जारी किया अलर्ट
HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को SMS के जरिए सूचित किया है कि 9 और 16 जून को अपग्रेड विंडो के दौरान कुछ सर्विस नहीं मिलेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी। एचडीएफसी बैंक ने दी गई तारीखों पर एचडीएफसी बैंक से जुड़ी सर्विस के लिए सिस्टम अपग्रेड की योजना बनाई है, जिस कारण उस दौरान सर्विस नहीं मिलेगी।
HDFC बैंक की सर्विस कब नहीं मिलेगी
9 जून 2024 प्रातः 3:30 बजे से प्रातः 6:30 बजे IST तक। यानी, ग्राहकों को तीन घंटे तक बैंक की सर्विस नहीं मिलेगी।
16 जून 2024 प्रातः 3:30 बजे से प्रातः 7:30 बजे IST तक। ग्राहकों को चार घंटे तक बैंक की सर्विस नहीं मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग और मोबाइलबैंकिंग ऐप की ये सर्विस नहीं मिलेगी
इस पीरियड के दौरान ये सर्विस नहीं मिलेगी
बैंक अकाउंट से जुड़ी सर्विस
फंड ट्रांसफर से जुड़ी IMPS, NEFT, RTGS सर्विस नहीं मिलेगी।
एक्सटरनल मर्चेंट पेमेंट सर्विस
इससे पहले भी रखरखाव के कारण नहीं मिली थी ये सर्विस
पहले निर्धारित रखरखाव में, एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड ट्रांजेक्शन 4 जून 2024 को 12:30 पूर्वाह्न - 2:30 पूर्वाह्न तक और 6 जून को 12:30 पूर्वाह्न - 2:30 पूर्वाह्न तक उपलब्ध नहीं थी। एचडीएफसी बैंक के एटीएम, पीओएस (स्टोर्स पर कार्ड स्वाइप मशीन), ऑनलाइन (पेमेंट गेटवे पोर्टल) और नेटसेफ लेनदेन पर सभी डेबिट, क्रेडिट, प्रीपेड कार्ड सर्विस अस्थायी रूप से नहीं मिलती है।