HDFC ने सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की खास योजना, इस FD पर दे रहा है 8% का ब्याज

HDFC ने सीनियर सिटीजन के लिए खास योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है डायमंड डिपॉजिटर्स (Diamond deposits)। HDFC (Mortgage lender) की इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 75 महीने की एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिलेगा

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 11:57 AM
HDFC ने सीनियर सिटीजन के लिए खास योजना शुरू की है।

HDFC ने सीनियर सिटीजन के लिए खास योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है डायमंड डिपॉजिटर्स (Diamond deposits)। HDFC (Mortgage lender) की इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 75 महीने की एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। ये खास एफडी योजना Diamond deposits 1 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है। इस योजना में सीनियर सिटीजन 2 करोड़ रुपये तक पैसा निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना के तहत इनकम होगी। अगर आप इसमें ऑनलाइन निवेश करते हैं तो .05 फीसदी का एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलेगा।

कई बैंक बढ़ा चुके हैं FD पर ब्याज

बीते 2 हफ्तों में ज्यादातर बैंकों ने अपनी एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये सभी अपने ग्राहकों को आकर्षित दरों पर ब्याज ऑफर करते हैं। ये सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्सट्रा ब्याज भी ऑफर करते हैं। वरिष्ठ नागरिक आम तौर पर अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा एफडी में निवेश करते हैं। इससे उन्हें लिक्विडिटी मिलती है और साथ ही समय-समय पर ब्याज से एक निश्चित आय भी मिलती है। इमरजेंसी के लिए आपका प्रिंसिपल अमाउंट भी सुरक्षित रहता है।


बैंकों ने महंगा किया लोन

एचडीएफसी ने भी अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर न्यूनतम 9.20 फीसदी कर दिया है। एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में बढ़ोतरी की है, जिस पर इसकी एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) को 25 आधार अंकों से बेंचमार्क किया गया है। इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए बेंचमार्क नीति दर रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। यह पिछले साल मई के बाद से ब्याज दरों में छठी बढ़ोतरी थी, जिससे ये अभ तक 2.50 फीसदी बढ़ चुकी है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इसके बाद ने MCLR में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।

Adani Group को नहीं मिला कर्ज! खारिज की मिडिल ईस्ट के फंड से 3 अरब डॉलर मिलने की खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।