हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले 3 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होंगे परेशान

Health Insurance: मेडिकल इमरजेंसी लाइफ में किसी भी समय हो सकती है। आखिरी पलों में फाइनेंस और बिल को संभालना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा बेहतर होता है कि अपने लिए बैकअप रखें। अपनी लाइफ को सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस काम आता है

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 1:05 PM
हेल्थ इंश्योरेंस से पहले इन बातों का रखें ध्यान।

Health Insurance: मेडिकल इमरजेंसी लाइफ में किसी भी समय हो सकती है। आखिरी पलों में फाइनेंस और बिल को संभालना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसलिए, कहा जाता है कि हमेशा बेहतर होता है कि अपने लिए बैकअप रखें। अपनी लाइफ को सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस काम आता है। हेल्थ इंश्योरेंस बीमा आपको अपने मेडिकल खर्च को पूरा करने में मदद करता है। ये पूरे परिवार की मदद करता है।

पूरे होते हैं ये मेडिकल खर्च

यदि आपके पास स्वास्थ्य बीमा है, तो यह कई तरह की मेडिकल सर्विस को भी कवर करने का काम करता है। इसमें डॉक्टर का विजिट, अस्पताल में एडमिट होना, सर्जरी और दवाएं आदि शामिल होता है। एक व्यक्ति से इस कवरेज के बदले एक बीमा कंपनी को मासिक या सालाना प्रीमियम देना होता है।


मेडिकल खर्च से मिलती है राहत

इंश्योरेंस कंपनी इलाज की जरूरत के मुताबिक मेडिकल खर्च आदि के लिए पेमेंट करेगी। हालांकि, ये पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करता है। यह न केवल आपको आपात स्थिति में राहत देने का काम करती है, बल्कि बढ़ती महंगाई में मेडिकल खर्चों को बिना किसी पेरशानी के निपटाने में मदद करते हैं।

इन तीन बातों का रखें ध्यान

कवरेज: आपको यह देखना होगा कि क्या कवर किया गया है और क्या नहीं। एक ऐसी पॉलिसी की तलाश करें जो आपके इलाज के खर्चों को कवर करे। आपकी ओपीडी, दवाई और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल शामिल हैं। इसके अलावा कौनसी बीमारी कवर नहीं होती इसकी भी जानकारी होनी चाहिए।

नेटवर्क: यह देखना जरूरी है कि आपकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में सर्विस प्रोवाइडर और अस्पतालों का नेटवर्क कैसा है। कौन से अस्पताल लिस्ट में शामिल है। यदि आपके पास पहले से कोई पसंदीदा डॉक्टर या अस्पताल है, तो ये देख लें कि वह नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं।

कॉस्ट: आपको स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की कॉस्ट को समझना होगा। ऐसी पॉलिसी को चुनें तो आपको हर तरीके से सुरक्षा और बामारियों को कवरेज दें।

9 महीने के ऊंचे स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार, RBI ने जारी किए आंकड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।