Get App

Hero MotoCorp Income Tax Raid: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के पवन मुंजाल के घर-ऑफिस पर IT विभाग की रेड

हीरो मोटोकॉर्प के प्रमोटर पवन मुंजाल के यहां आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 12:26 PM
Hero MotoCorp Income Tax Raid: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के पवन मुंजाल के घर-ऑफिस पर IT विभाग की रेड
Hero MotoCorp Income Tax Raid: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के पवन मुंजाल के घर-ऑफिस पर IT विभाग की रेड

हीरो मोटोकॉर्प के प्रमोटर पवन मुंजाल के यहां आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी की है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयकर विभाग ने बुधवार सुबह हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष अधिकारियों से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की, जिसमें प्रमोटर पवन मुंजाल भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुग्राम में आवास और ऑफिस की तलाशी बुधवार सुबह शुरू हुई। दुपहिया कंपनी के अन्य आला अधिकारियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आयकर विभाग हीरो मोटोकॉर्प के खिलाफ टैक्स चोरी के आरोपों की जांच कर रहा है। विभाग के अधिकारियों की एक टीम कंपनी और प्रमोटरों के वित्तीय दस्तावेजों और अन्य बिजनेस ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें